The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निजात अभियान पकड़ रहा गति,कोतवाली ने ऑटो से किया प्रचार अभियान शुरु

Spread the love
“उदय मिश्रा जर्नलिस्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले की कमान संभालते ही जिले में नशा जैसे ड्रग्स,गांजा व सुलेशन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने निजात अभियान की शुरुआत की । पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस अभियान को लेकर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं । इसी कड़ी में आज कोतवाली क्षेत्र के OP चिखली के प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति सिंह द्वारा ग्राम सुंदरा में शिविर का आयोजन किया गया। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो ने एक ऑटो में पोस्टर आदि लगाकर ऑडियो टेप के माध्यम से शहर में जागरूकता लाने कोतवाली से रवाना किया जो कि पूरे शहर में भ्रमण कर आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने का साधन होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor