The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कोरोना की भयावह लहर का शिकार बनाने पर आमादा-बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों और वैक्सीनेशन को लेकर अक्षम्य लापरवाही दिखा रही है। प्रदेश सरकार कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार रोज़ाना 1 लाख डोज़ तक भी नहीं पहुँचा पा रही है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के भयावह दौर के बावज़ूद प्रदेश सरकार के टूलकिटिया-चरित्र के चलते प्रदेश में अभी भी 40 लाख लोगों को पहले चरण का और 1.24 करोड़ लोगों को दूसरे चरण का टीका नहीं लग सका है। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने के प्रति प्रदेश सरकार के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रवैए के चलते प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के प्रकरण तेज़ी से बढ़ रही है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *