The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप,पढ़े पूरी खबर

Spread the love

दंतेवाड़ा । नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस पर एक बार फिर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। नक्सलियों की माड़ डिवीजन एरिया कमेटी ने 16 नवंबर को प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने कहा कि,
डीआरजी ने उनके साथी नक्सली रामसू को पकड़ लिया था। जिसके बाद उसके हाथ पैर और चेहरे को काट कर निर्मम हत्या की गई है। पुलिस, मुठभेड़ होने की झूठी बात कह रही है। इधर दंतेवाड़ा के एसपी ने रामसू को मुठभेड़ में ढेर होना बताया था। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताकर दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव,डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की मांग की है। साथ ही नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी ने उग्र आंदोलन करने का आह्वान भी किया है। नक्सलियों ने कहा कि जल-जंगल-जमीन पर केवल जनता का अधिकार होना चाहिए। नक्सलियों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार समाधान प्रहार-3 चला रही है। जिसके खिलाफ संघर्ष करने के बाद भी नक्सलियों ने कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor