The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

Spread the love
“नरेश कुमार जर्नलिस्ट”

कांकेर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज न्यू कम्यूनिटी हाॅल कांकेर में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों एवं विधाओ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिंगारभाट मे संचालित बालिका बाल गृह में निवासरत चार बेसहारा बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है, उनके नाम पर शीतलापारा कांकेर निवासी बिसरीबाई साहू, पति स्व. रमचू राम साहू द्वारा दो लाख रूपये मुख्य डाक घर कांकेर में जमा किया गया है। उनके इस योगदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आज सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वकालत, स्वच्छता इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग से चित्रा वर्मा, शारदा यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, राजस्व विभाग से कल्पना ध्रुवा, हर्षलता वर्मा, डाली सिन्हा, भारती पटेल, माया सुकदेव, आयुर्वेद विभाग से डाॅ. किरण, सांख्यिाकी विभाग से सीमा पाठक, जिला पंचायत से रितु कोशरिया, ममता प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ पुष्पलता कवाची, श्यामा भास्कर, बरखा वर्मा, समाज कल्याण विभाग से सिन्नी वाली गोयल, सुभाषनी रेड्डी, श्रम विभाग से निम्मी साहू, जिला एवं सत्र न्यायालय से वनिता सोनी, शीला सोनी, सखी वन स्टाॅप सेंटर से प्रतिमा साहू, सुनिता रवानी, प्रीति निर्मलकर, प्रीति तिवारी, बालगृह बालिका से सरिता शर्मा, मिनाक्षी पाण्डेय, सीमा शर्मा, दत्तक ग्रहण एजेंसी से सीमा द्विवेदी, परियोजना चारामा से शकुंतला कोमरे, नरहरपुर से निर्मला ध्रुव, कांकेर से ललती जैन, सुशीला मण्डावी, निर्मला नेताम, रिगवत्ती वट्टी, परियोजना भानुप्रतापपुर से सीता कुरैशी, गीता नाग, परियोजना दुर्गूकोंदल से देवकुमार परिहार, कुंती नागे, पखांजूर से अनिता वारदे, अनिता उईके, कोयलीबेड़ा से निरूपमा राज, कविता रावटे, जिला बाल संरक्षण ईकाई से रीना लारिया, त्रिसंध्या साहू, अंजिता पोया बबीता पटेल, नीता निषाद, नवा बिहान से तुलसी मानिकपुरी, देवहुती साहू, चेतना देसाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला, दु्रपत कंुजाम, कमलेश्वरी दुर्गे, शिक्षा विभाग से डाॅ सरला आत्राम, डाॅ अर्चनासिंग, एकता गोस्वामी, रचना श्रीवास्तव, सरस्वती टेकाम, अंजू तिवारी, सीमा महादेकर, डाॅ. आभा श्रीवास्तव,लक्ष्मी नेताम, सोहद्रा निषाद, कुमारी आरती, समाजिक कार्यकर्ता पद्मनी साहू, बिन्नी साहू, नगर पालिका परिषद कांकेर से माला तिवारी, लीना मनोज जैन, सुशीला यादव, रमशीला साहू, विजय लक्ष्मी कौशिक, जागेश्वरी साहू, सफाईकर्मी भागबाई यादव, सीमा देवनाथ दिप्ती ध्रुव, पिक्की ठाकुर, उमा यादव, जानकी साहू, दुर्गा भोयर, सीमा यादव, सरला यादव, अंजली साहू, उज्जवल स्व सहायता समूह से गीता यादव, प्रमिला ध्रुव, मधु यादव, स्वच्छ भारत मिशन से जितेश्वरी सलाम, सुमित्रा दादरा, ममता पोया, लाखो सलाम और दुकाय बाई को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *