The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बहुचर्चित किडनी रोग प्रभावित गांव सुपेबेड़ा,किडनी बीमारी से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम,मौतों का आंकड़ा 80 जा पहुंचा

Spread the love

गरियाबंद। जिले में बहुचर्चित किडनी रोग प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में गुरुरवार की देर रात को एक और किडनी रोगी की मौत हो गई। 24 वर्षीय प्रदीप पुरैना ने बीती रात घर पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप किडनी की बीमारी से पीड़ित था। वह रायपुर के एम्स सहित कई जगह इलाज करवा चुका था। सालभर पहले ही उसकी शादी हुई थी। 24 वर्षीय युवक के असमय निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस मौत के साथ ही किडनी की बीमारी से गांव में मौतों का आंकड़ा 80 जा पहुंचा है। बीते 21 अक्टूबर को भी 23 वर्षीय युवक कुबेर आडिल की मौत किडनी की बीमारी से हुई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor