The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मारपीट वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपी की तलाश जारी

Spread the love

रायपुर। मारपीट के वायरल विडियो पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत जी.ई. रोड स्थित मैडबेकर्स बेकरी पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस से हाथ मुक्का से मारपीट करने का एक विडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा विडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं थाना प्रभारी मौदहापारा को मारपीट की वायरल विडियो को तस्दीक कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त 3 आरोपी जसकरण सिंह, रूपेन्दर सिंह एवं जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 161/21 पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी 01. जसकरण सिंह उर्फ जस्सी पिता तेजेन्दर सिंह 20 साल निवासी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर। 02. रूपेन्दर सिंह पिता मनजीत सिंह 21 साल निवासी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 03. जसप्रीत सिंह पिता जसवंत सिंह 19 साल निवासी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *