The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

शरीर से जुड़े दो भाईयों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
”खगेंद्र जायसवाल की रिपोर्ट”

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के खैंदा गांव में रहने वाले दो भाइयों शिवनाथ और शिवराम की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वजह से पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है।
शिवराम और शिवनाथ के घरवालों के मुताबिक, बीती रात इन भाइयों को तेज बुखार हुआ था। सुबह जब घरवाले इनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की उम्र 20 साल थी। दिसंबर 2001 में जन्मे शिवनाथ और शिवराम शरीर से जुड़े हुए थे। इनके दो धड़, दो सिर, चार हाथ और दो पैर थे। एक साथ ही शिवराम और शिवनाथ अपने सारे काम किया करते थे। चाहे स्कूटर चलाना हो, नहाना हो, स्कूल जाना हो। दोनों का जुड़ा हुआ शरीर एक साथ काम करता था। इस वजह से इन्हें दो जिस्म एक जान के नाम पर भी देश और दुनिया में जाना जाता रहा है। मानव शरीर की अनोखी संरचनाओं पर रिसर्च करने वाली कई विदेशी टीमें भी बलौदाबाजार आकर शिवनाथ और शिवराम से मुलाकात कर चुकी थीं। दोनों मुस्कुराकर लोगों से मिला करते थे अब अचानक इनकी मौत ने खैंदा गांव के लोगों को भी उदास कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *