The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पुलिस स्मृति दिवस के 9 वें दिन शहर में निकली सायकिल रैली

Spread the love
”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। 10 दिवसीय पुलिस स्मृति दिवस के 9 वें दिन सायकिल रैली का आयोजन ज़िला पुलिस राजनांदगाँव ने किया। बता दें कि वीर शहीद जवानों को याद करते शहर में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, उपपुलिसकर्मी अधीक्षक नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता और थाना प्रभारी बसंतपुर, लालबाग कोतवाली सोमनी सुरगी तुमडीबोड, चिख़ली और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा सायकल रैली निकल कर वीर शहीद जवानों को याद कर नारा लगाकर और कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की । इस अवसर पर प्यारेलाल चौक स्थित शहीद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा पर केंडल जलाकर व पुष्पमाला अर्पित कर सभी शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor