The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

आदिवासी मजदूर किसान भाई वोट के ही नहीं बल्कि विकास के भी हकदार है- समीर खान

Spread the love
”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी ने कहा न भवन बिल्डिंग न स्वास्थ्य न सुरक्षा न पानी न बिजली आदिवासी जिए तो जिए कैसे। दिवासी अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता और जल जंगल जमीन को बचाना चाहती है। लेकिन जैसा आप जानते हैं जिला बीजापुर थाना गंगालूर ऐंसमेटा आंदोलन 17 मई 2013 को 8 ग्रामीणों को मार दिया गया लेकिन सरकार को उन आदिवासी भाइयों की जरा भी चिंता नहीं है हम सरकार को यह याद दिलाना चाहते हैं कि जो मृतक भाई हैं। उनके परिवार को एक-एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख की सहयोग राशि प्रदान करे। आम आदमी पार्टी दंतेवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष राजाराम कश्यप ने कहा भाजपा और कांग्रेस सरकार दोनों ही आदिवासियों का शोषण किया है और उन्हें विकास से दूर रखा है।
आम आदमी पार्टी के बस्तर संभाग के अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम खान ने कहां बस्तर संभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार पर खामोश है बस्तर वासियों को उनका हक मिलना चाहिए।
साथ ही शामिल थे बस्तर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी पदाधिकारी अधिकारी कार्यकर्ता सुमेश बघेल गीता मंडावी अंजली गुप्ता रमेश कश्यप अन्य लोग शामिल थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor