The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

24 घंटे का अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है,सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से यहां रामायण पाठ जारी

Spread the love

राजिम । राजीवलोचन मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ जारी है शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे शुरू रामायण पाठ शनिवार को सुबह 10:00 बजे तक चलेगा। लगातार यह पाठ किया जा रहा है जिसमें रामायण के दोहा चौपाई सोरठा को वाचिक परंपरा के अनुसार पढ़कर संगीत में सुना रहे हैं। इस आयोजन में तिवारी परिवार तथा प्रमुख आयोजन कर्ता पंडित महेश्वर प्रसाद तिवारी के अलावा भगवताचार्य पंडित चंपेश्वर प्रसाद तिवारी, कमलेश्वर तिवारी, ईश्वर प्रसाद तिवारी, महेश्वर प्रसाद तिवारी, कालेश्वर प्रसाद तिवारी, अखिलेश्वर प्रसाद तिवारी, पंडित भूपेंद्र घर दीवान, पंडित वरुण तिवारी, पंडित कपिलेश्वर तिवारी आदि नियमित जाप कर रहे हैं। इस मौके पर पंडित वरुण तिवारी ने बताया कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से यहां रामायण पाठ किया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि राम की चारित्रिक विशेषताएं आज भी प्रासंगिक है। रामायण में जीवन जीने की कला बताई गई है तथा बाबा गोस्वामी तुलसीदास ने रामायण लिख कर जीवन को ऊंचाइयों प्रदान की है। हम इस आयोजन के माध्यम से लोगों में राम के चरित्र को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *