Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्य निर्माण दिवस पर संगवारी युवा मंच ने उतारी छत्तीसगढ़ महतारी की आरती

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम बोडरा (डी) के संवेदनशील युवाओं की संस्था संगवारी युवा मंच के द्वारा 251 दीप प्रज्ज्वलित कर अटल चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती पूरी आस्था व श्रद्धा भाव राज्यगीत के धुन अपरा पैरी के धार पर की गई गांव के सभी लोग उक्त स्थल पर एकत्रित होकर पूरे उमंग व उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी साथ ही सभी ने शपथ ली की पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति तथा समृद्धि को पूरे देश में अलग रूप से परिभाषित करती है इस उत्सव को दीपावली व होली की तरह घर-घर में मनाया जाना ही स्थापना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने जैसा है गौरतलब है कि उक्त अवसर पर अटल चौक में प्रत्येक घरों से दीप लाकर दीपदान भी किया गया संस्था से जुड़े सुनील नागवंशी ने बताया कि हम सबके लिए यह विशेष सौभाग्य की बात है कि हमारी संस्था से जुड़े हुए अधिकांश लोग छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण वर्ष में ही जन्म लेकर आज लगभग 21 वर्ष के हुए हैं इसलिए इस दिवस को यादगार बनाने के लिए हम सभी युवक गढ़ संगवारी युवा मंच का निर्माण कर गांव में सकारात्मक समाज सेवा सहित छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़े हुए कार्यों को अमलीजामा पहनाते हैं और यही हमारा उद्देश्य और दायित्व भी है।
     उक्त अवसर पर भगत यादव(पूर्व ज. स.) ,रिंकू सेन (सरपंच बिजनापुरी) , राजेंद्र शर्मा (पार्षद धमतरी), हिम्मत साहू, पप्पू साहू,  लीलेश सेन , तुषार साहू ,जितेश साहू, खिलेंद्र यादव, कुंदन साहू, चुम्मन साहू,लोमेश साहु,प्रवीण साहू, टेमन यादव, तरुण सेन, यशवंत सेन, पूनमचंद , चित्रांश साहू, नीतीश शर्मा ,शिवशंकर, निरंजन, देवेंद्र , प्रवीण साहू,रोहित साहू , रामेशर ध्रुव,राजेश्वर साहू, रामकृष्णा,   पुरण ध्रुव, लेखराज, महेश्वर आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor