The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेल पटरी मेंटेनेंस के दौरान कर्मचारी दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आया एक की मौत एक घायल

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर रेलवे समपार के समीप रेल पटरी मेंटेनेंस के दौरान रेलवे कर्मचारी दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही जंहा एक की मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर रेलवे समपार के नजदीक रोजाना की तरह बसन्त राठिया और पुनीत साहू समेत रेलवे कर्मचारी पटरी मेंटेनेंस में व्यस्त थे। यह वही समय था जब मालगाड़ी बगल वाली पटरी से गुजर रही थी। लिहाजा मालगाड़ी से बचने सभी कर्मचारी दूसरी पटरी की ओर भागे । इसी दौरान खरसिया की ओर से दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ गई। लिहाजा जब तक वे खुद को बचाते तब तक दुरंतो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बसंत राठिया निवासी काशी चुआ की मौत हो गई तो वही पुनीत साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है की हादसे की शक्ल और भयानक होती क्योंकि हादसा घटित होने वाली पटरी पर उस समय एक दर्जन कर्मचारी कार्य कर रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor