Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

शाहरुख खान की बर्थडे पर इन स्टार्स ने बॉलीवुड किंग को दी दुआ

Spread the love

THEPOPATLAL करण ने शाहरुख के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में मशहूर फिल्ममेकर ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारें में लिखा है। इसके अलावा करण ने अपने इस पोस्ट में शाहरुख की तमाम खूबियों के बारें में भी लिखा है। इसके साथ ही करण ने एक्टर को बेस्ट भाई, बेस्ट पति, बेस्ट पिता और बेस्ट दोस्त बताया है। करण के अलावा एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी गरेवाल ने भी शाहरुख संग अपनी फोटोज शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टा अकाउंट से पोस्ट शेयर कर एक्टर को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में शाहरुख संग फिल्म ‘दिल से’अपने गाने ‘छैय्या छैय्या’ को याद किया है। इनके अलावा शाहरुख को उनके को-स्टार्स और अन्य सेलेबस् ने भी बर्थडे विश किया है।

करीना कपूर खान,अनुष्का शर्मा,कैटरीना कैफ,माधुरी दीक्षित और आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टा स्टोरी लगाकर शाहरुख को बर्थडे विश किया है। बता दें कि शाहरुख के बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार फैंस की भीड़ एक्टर के घर मन्नत के बाहर खड़ी हुई थी। जहां से फैंस ने हैप्पी बर्थडे गाकर एक्टर को विश किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor