The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

BollywoodChhattisgarh

दर्शंकों को लुभाएगी जवानी ज़िंदाबाद, आपको भी याद आ जाएँगे कॉलेज के दिन

Spread the love

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर जवानी जिंदाबाद 23 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आकाश सोनी, लक्षित झाँजी ज्योत्सना ताम्रकार और सुमन पटनायक हैं। इनके अलावा पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय महानंद, प्रोजेक्ट हेड पूरन किरी, अंजली चौहान भी दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस बार हमने कॉमेडी जॉनर लिया है। यह फिल्म हंसी मजाक में गहरा संदेश भी देगी। आजकल एजुकेशन पर यूथ का फोकस कम रहता है। कई तरह के एडिक्शन के चलते युवा भटक जाते हैं। वहीं, कुछ युवा ऐसे भी हैं जिनके पास संसाधन नहीं होते लेकिन उनका रुझान पढ़ाई में रहता है। हमारी फिल्म में दोनों तरह के युवाओं की साइकोलॉजी दिखाई गई है। बता दें कि इससे पहले गंगासागर ने वैदेही बनाई थी जिसे खूब सराहा गया। कॉमेडी जॉनर पर मूव करने के सवाल पर उनका कहना है, लंबे समय से यहां एक ही तरह के विषय पर फिल्में बन रही हैं। यह नए कंटेंट और एक्सपेरिमेंट का जमाना है। इसलिए हमने कॉमेडी जॉनर को चुना। लेकिन हमने कॉमेडी के साथ जो मैसेज दिया है वो आज के हिसाब से बहुत लॉजिकल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *