Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मसीही समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस प्रेम व भाईचारे का दिया सन्देश

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। मसीही समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।विदित होकि पिछले 24 वर्षों से बेतेल प्रार्थना भवन टिकरापारा में मसीही समाज के लोगों द्वारा आजादी का पर्व मनाया जाता है जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। सुबह 8 बजे प्रार्थना व सुसमाचार के साथ यह कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें मसीही समाज के अध्यक्ष सिद्धान्त राज चंद्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। *वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम में किया गया फल वितरण*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसीही समाज के युवा संगठन व महिला संगठन के पदाधिकारियों ने इस बार स्वतंत्रता दिवस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों व अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ खुशी बांटने वहां उनके साथ कुछ समय बिताकर उन्हें फल फ्रूट, बिस्किट मिक्सचर वितरण किया गया।इस अवसर पर मसीही समाज से बेतेल प्रार्थना भवन टिकरापारा के पास्टर ऐबेल वर्गिस, मसीही समाज के संरक्षक डॉ. पी क्लॉडियस, उपाध्यक्ष राजकुमार देवांगन, सचिव सुरेंद्र रंगारी, सहसचिव गुणोनिधि बेसरा सहकोषाध्यक्ष प्रदुमन मेश्राम, वहीं मसीही युवा समाज से अध्यक्ष नरेश भीमगज पवन कांगे- उपाध्यक्ष, गनपत कुलदीप – उपाध्यक्ष, हर्ष ठाकुर – सचिव, प्रशान्त पटेल – सह सचिव, तिलक मरकाम कोषाध्यक्ष, टोकेश्वर साहू – मिडिया प्रभारी, महिला संगठन से सुश्री रूखमणी छाटा अध्यक्ष, रजनी भोइनंदी – सचिव, मीनाक्षी पटेल उपाध्यक्ष, करूणा वसनिकर कोषाध्यक्ष, प्रतिमा नेताम – सहसचिव राजबति मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor