The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नगरीय निकायों और पंचायतों में परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करें – अजय सिंह

Spread the love

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम निर्वाचन के लिए विधि अनुसार परिसीमन तथा आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों की बैठक लेकर आम निर्वाचन के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में तीनों विभागीय सचिवों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि स्थानीय निकायों में आम निर्वाचन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। शासन स्तर पर अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे समीक्षा बैठक में शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव डॉ. नेहा कपूर और आलोक श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor