The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में व्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे कलेक्टर

Spread the love

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में व्यवस्था की जानकारी लेने किसानों से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव और खैरागढ़ विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों से योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं आहरण के व्यवस्था की जानकारी ली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दीपावली के पहले राशि मिलने से किसानों में उत्साह है। तीसरी किश्त की राशि बैंक से आहरण करने आए किसान ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मंडला के किसान लछीदास ने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त में 16 हजार रूपए की राशि मिली है और वे बहुत ही खुश है। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। यह लगातार जारी रहना चाहिए।इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सुनील वर्मा, सीएमओ सीमा बख्शी, तहसीलदार प्रीतम साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *