The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सिगरेट -गुटका चोरी

Spread the love


रायपुर । पान ठेले का ताला तोड़कर सिगरेट-गुटका एवं नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक निलेश शुक्ला 27 वर्ष ने थाने में ​शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम सेरीखेडी सिब्बल फार्म हाऊस के बाजू लोहे का ठेला लगाकर गुटखा, सिगरेट चाय नाश्ता का दुकान चलाता है। 17 मई को रात में दुकान बंद करके वह घर आ गया था,दूसरे दिन 18 मई को दुकान खोलने गया तब ताला टुटा हुआ मिला। दुकान के अंदर रखा सिगरेट गुटका सहित किराना सामान तथा गल्ले में रखा नगदी 22800 रुपये नही था। किसी अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर करीब कुल कीमत 44800 का चोरी कर लिया है।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor