The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगल में हाथियों के झुंड को देखने गए एसपी को हाथियों ने सूंड से उठाकर पटका,हालत गंभीर

Spread the love

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। पेंड्रा के अमारू के जंगल मे हाथियों ने जिले के एसपी त्रिलोक बंसल को हाथियों ने सूंड से उठाकर पटक दिया है। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी सहित पेंड्रा के अमारू के जंगल में हाथियों के झुंड को देखने गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। उनकी पत्नी भी पत्नी घायल बताई जा रही हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम जिला अस्पताल में मौजूद है। बताया जा रहा है कि एसपी और उनकी पत्नी को बिलासपुर अपोलो ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बिलासपुर से मिल रही जानकारी के मुताबिक पेंड्रा एसएसपी त्रिलोक बंसल को बिलासपुर लाने के लिए बनाया गया ग्रीन कारीडोर बनाया जा रहा है। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor