The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अनेक नेताओं ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिव मंदिर प्रांगण में किया गया।
बाईट—1.विकास उपाध्याय, विधायक, रायपुर।
2.कोमल जंघेल,पूर्व विधायक, खैरागढ़।
3.धर्मजीत सिंह, JCCJ विधायक, पंडरिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor