The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कैफे से 5 हुक्का पॉट, जर्दा युक्त रॉ मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक सिगड़ी बरामद,पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर के हुक्काबारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। राजधानी के तेलीबांधा थाना पुलिस ने डीके कैफे पर दबिश दी। पुलिस ने कैफे से 5 हुक्का पॉट, जर्दा युक्त रॉ मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक सिगड़ी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने डीके कैफे के संचालक रित्विज उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बता दें कि रविवार के दोपहर को ही पुलिस ने समता कॉलोनी इलाके में स्थित चितवन कैफे में पुलिस ने दबिश दी थी, जहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का पॉट, फ्लेवर, नशीले पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कैफे संचालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor