The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अगवा किए गए 5 ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा,दो ग्रामीणों की जमकर की पिटाई

Spread the love

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के कोंटा ब्लॉक से अगवा किए गए 5 ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया। रिहाई के बाद सभी ग्रामीण अपने गांव बटेर पहुंचे। जहां अपने साथ हुई घटना की आपबीती बताई। बता दें कि शुक्रवार को चार और शनिवार को 1 ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। सभी बटेर गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। सर्व आदीवासी समाज ने रिलाई की अपील की थी। एसपी ने भी ग्रामीणों के माध्यम से रिहाई कराने की पहल की थी। नक्सलियों के चंगुल से रिहा होने के बाद गांव पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पांच में दो ग्रामीणों की जमकर पिटाई की है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन ग्रामीण सुरक्षित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *