The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

कंगना रनौत और अदनान सामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के साथ सिंगर अदनान सामी के नाम की भी चर्चा में है। दरअसल कंगना रनौत और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कंगना और अदनान सामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। आर्ट्स के क्षेत्र से इस साल करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि कंगना रनौत को साल 2021 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor