Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार वाहन डायल 112 ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया,युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

रायगढ़। शहर के जूटमिल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन डायल 112 ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक राजीव नगर का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है शव का पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा किया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना 08 नवंबर की रात की है। बाइक सवार विमल महंत जो मिट्ठू मुड़ा स्थित राजीव नगर का रहने वाला है उसकी मौत 112 गाड़ी से टकराकर हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है वहीं स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद आक्रोश होना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि 112 तेज रफ्तार में थी इसलिए हादसा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor