Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अमित शाह शुक्रवार को वाराणसी का करेंगे दौरा,आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

Spread the love

THEPOPATLAL केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे जहां वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र (डीडीयू टीएफसी) में 650 नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जहां केंद्रीय मंत्री, राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भाजपा राज्य इकाई के शीर्ष अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेंगे। महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि 403 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के अलावा 98 जिला इकाई के प्रभारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor