The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गर्म स्लैग में पानी डालने के दौरान 6 मजदूर झुलसे

Spread the love

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की एमआरडी यूनिट-2 में 08 नवंबर की रात विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर 6 मजदूर झुलस गए। इनमें दो मजदूर बीएसपी और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर थे। बताया जा रहा है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ है। मजदूरों को बिना सुरक्षा कास्टयूम के गर्म स्लैग में पानी डालने के लिए भेज दिया गया था। जैसे ही मजदूरों ने स्लैग में पानी डाला उसमें विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक 08 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे एमआरडी यूनिट-2 में प्रोडक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा ग्रम स्लैग (राखड़) निकली थी। इस स्लैग को ठंडा कर बैठाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। यह जानते हुए भी कि स्लैग में पानी डालने से उसमें ब्लास्ट होता है मजदूरों को बिना सेफ्टी कास्टयूम भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *