Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुएं में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने घंटो भर रेस्क्यू कर बचाया

Spread the love

देवभोग। 10 घंटे से कुएं में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया हैं। वन विभाग की टीम ने करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद भालू को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया हैं।वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को आज अलसुबह सूचना मिली थी कि गोहरापदर परिसर अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराजोर के आश्रित गॉव खूडबूढ़ी में माधव सिंह के निजी कुएं में भालू गिर गया हैं। वहीं मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद रेंजर अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

वहीं रेंजर और टीम में मौजूद डिप्टी रेंजर दिनेश चंद्र पात्र ने अपनी सूझबूझ से घंटे भर के अंदर ही भालू को कुएं से बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुँची टीम ने लकड़ी का एक सीढ़ियां बनाकर उसके दोनों सिरे को पेड़ से बांधकर कुएं में डाला। इसके बाद कुछ ही देर में भालू लकड़ी से बने सीढ़ियां से होते हुए बाहर की और निकल गया। भालू को रेस्क्यू करने में रेंजर के साथ ही डिप्टी रेंजर दिनेशचन्द्र पात्र का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा। वहीं कुएं से निकलने के बाद भालू सुरक्षित जंगल की और भाग निकला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor