The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा कर ले गया फिर बंधक बनाकर करता र​हा दुष्कर्म,आरोपी ​​गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी । जिले में शादी का झांसा देकर 15 साल की लड़की को लेकर एक युवक भाग गया था। इसके बाद उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। गुमशुदा लड़की की तलाश करीब एक साल बाद जाकर खत्म हुई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। जब लड़की मिली तो उसकी गोद में डेढ़ माह की बच्ची थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि कुरूद क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने जुलाई 2020 को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से लड़की को तलाश किया जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि लड़की को एक युवक के साथ देखा गया है। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम डाही निवासी जागेश्वर पटेल 24वर्ष को पकड़ लिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि जागेश्वर उसे शादी का झांसा देकर साथ ले गया था। इसके बाद बंधक बना लिया। वह मना करती, इसके बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और करीब डेढ़ माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया। लड़की के बयान के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *