The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाली घोटाले मामले में फंसे सन्तु सोनकर को भेजा जेल,कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Spread the love

मुंगेली। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को जेल भेज दिया गया है। दो महीने की फरारी काटने के बाद मुंगेली जिला कोर्ट में आज सोनकर ने सरेंडर किया था। जमानत के लिए लगाई गई अर्जी कई बार ख़ारिज हो चुकी है। न केवल लोवर कोर्ट में, बल्कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने भी सोनकर को जमानत देने से इंकार कर दिया। सोनकर पर बिना नाली निर्माण किये 13 लाख रूपए गटक लेने का आरोप है। नाली घोटाले मामले में फंसे सन्तु सोनकर के साथ पूर्व सीएमओ विकास पाटले समेत 5 अन्य अभी भी पुलिस के चंगुल से बाहर हैं, वे फरारी काट रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *