The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम से लाखों की ठगी करने वाली महिला सहित 2 गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर। बगीचा के पाठ क्षेत्र की आदिवासी और पहाड़ी कोरवा महिलाओं से स्वरोजगार के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला पुलिस के गिरफ्त में आ गई है। आरोपी महिला के साथ उंसके एक साथी को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले आरोपी महिला से ठगी के शिकार हुई महिलाओं ने जशपुर के रणजीता स्टेडिगम में डेरा जमा दिया था। गांव-गांव घूमकर गरीब कमजोर एवं मजदूर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर अनुदान राशि, सिलाई मशीन दिलवाऊंगी कहकर धोखे से 10 महिलाओं के नाम पर बेल स्टॉर बैंक एवं उत्कर्ष बैंक से फायनेंस कराकर 6,00,000 रू रकम निकालकर ठगी करने वाले आरोपी सुमित्रा नायक एवं अविनाश नायक को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *