The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जैसाकर्रा के फार्महाउस में आ धमका तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Spread the love

कांकेर। चारामा क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा में तेंदुआ देखे जाने की खबर आ रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हुआ ।
आपको बता दे चारामा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित जैसाकर्रा के मोहन किरी के फार्महाउस में एक ग्रामीण महिला के द्वारा शनिवार की सुबह करीबन 6 बजे एक तेंदुए को फार्महाउस में घुसते हुए देखा गया है । जिसके बाद यह बात आग की तरह गांव के फैल गयी है, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच निगरानी कर रही है ।
चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी डी एस सिंह ने बताया सुबह ग्रामीण महिला के द्वारा तेंदुए को देखा गया है जिसके बाद गांव में मुनादी करा दिया गया है ताकि ग्रामीण सतर्क रहें।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *