The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

25 लाख रुपयों से भरा बैग गिरा,बाइक सवार महिला व पुरुष लेकर भागे,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बालोद।जिले में एक व्यापारी ने अपने बेटे को 25 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। रुपये लेकर स्कूटी से जाते 25 लाख रुपयों से भरा बैग रास्ते में गिर गया। जब उसे बैग गिरने का एहसास हुआ वह काफी देर तक रुपये खोजने का प्रयास किया लेकिन रुपये नही मिला। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने पिता तथा पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष और शहर के बड़े होलसेल किराना व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा समकित सोमवार को बैग में रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुराना बस स्टैंड के पास बैग गिर गया। समकित को इसका पता ही नहीं चला। जब बैंक पहुंचने पर बैग नहीं मिला तो समकित तलाश करने निकले, लेकिन बैग नहीं मिला। इस पर उन्होंने अपने पिता और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद SP, एडिशनल SP और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू की गई तो एक दुकान में CCTV लगा मिल गया। उसे चेक करने पर दिखाई दिया कि बैग सड़क पर पड़ा था। थोड़ी देर बाद बाइक से एक महिला और पुरूष आए। आदमी ने जैसे ही बाइक रोकी महिला नीचे उतरकर गई और बैग उठा लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor