The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दिन दहाड़े गन टिकाकर 10 लाख रुपये लूटकर भागे बाइक सवार

Spread the love

रायपुर। गंज थाना इलाके में गन टिकाकर प्रापर्टी डीलर के कैशियर से 10 लाा रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 1 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां कैशियर का काम करने वाले आकाश यादव 10 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था। फाफाडीह में एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे चुनाभट्टी के पास अज्ञात बाइक में सवार तीन बदमाशों ने आकाश को रोक लिया। उसके बाद गन टिकाकर उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखे रुपए लूटकर फरार हो गए। आकाश ने गंज थाने में इसकी शिकायत की है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है। पुलिस ने शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की पता तलाश में जुट गई है। वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *