Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISCState

शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण रोकने लाया जाएगा नया कानून

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दिसंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में बढ़ती घटनाओं को रोकने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, उन्होंने नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में हुई हिंसा पर भी तीखा रुख अपनाया और कहा कि ऐसे मामलों पर जनता और नेताओं की संवेदनशीलता होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के हालिया दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य प्रशासन और पुलिसिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor