The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेत भरे गाड़ी ने निर्माण स्थल पर चौकीदार को कुचला

Spread the love

सोहागपुर थाने क्षेत्र में रेत लोड एक वाहन ने चौकीदारी कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह के प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 40 वर्षीय अशोक कुमार कहार चौकीदारी के साथ राज मिस्त्री का काम भी करता था और रात में वहीं सो रहा था। इसी दौरान देर रात रेत डंप करने पहुंचा छोटा ट्रक उसे देख नहीं पाया और उसके ऊपर चढ़ गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक कौन था और इसमें लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की क्या भूमिका रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *