The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खड़े हार्वेस्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 9 घायल दो गंभीर

Spread the love

कांकेर | पखांजूर के बड़गांव थाने के बड़गांव और छिंदपाल के बीच खड़े एक हार्वेस्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी | इस घटना में 9 मजदूर घायल हो गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर का पंचर बनाया जा रहा था। इस दौरान कई मजदूर वहां काम में कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक हार्वेस्टर से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़े मजदूर और ग्रामीण कई फीट दूर जा गिरे। इस हादसे के समय सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। इसमें नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़गांव पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *