The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शिकार के लिए लगाए वायर की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

बिलासपुर। जिले में जंगली जानवरों के अवैध शिकार के लिए बिछाए गए करंट वायर से 35 वर्षीय अयोध्या सिंह खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस को ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास यह सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि ग्राम नर्मदा डिंडोल के कुछ लोगों ने 11 केवी बिजली पोल से जीआई तार खींचकर करंट वायर बिछाया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 238 (मानव वध), 105 (साक्ष्य का विलोपन) और 3(5) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत अपराध दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor