Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जीजामगांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट

धमतरी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे यह हादसा बिरेझर चौकी क्षेत्र के जीजामगांव रोड में हुआ। बताया जा रहा है कि हटकेशर वार्ड निवासी युवक आशुतोष देवांगन 35 वर्ष जोकि निगम महापौर विजय देवांगन का रिश्ते में भांजा लगता है, वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 5 एचसी 5802 में सवार होकर अपने ससुराल अभनपुर जा रहा था। इस बीच रास्ते मे रेत से भरी हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 07 ईए 8773 के चालक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ईधर हादसे की खबर के बाद बिरेझर पुलिस मौके में पहुंची थी, आवश्यक कार्यवाही की गई है। बिरेझर पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है, जिसे महापौर का रिश्तेदार बताया जा रहा। पुलिस हाइवा वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor