The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCOther News

सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, दरगहन के पास हुआ हादसा

Spread the love

“Naresh Bhimgaj

कांकेर। चारामा में एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवाई है जहाँ अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद राहगीरों की भीड़ बढ़ गई जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई थी जिसके बाद चारामा पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार चारामा थाना अंतर्गत ग्राम दरगहन के पास में एक अज्ञात वाहन के ठोकर से चारामा निवासी यश कुमार देवांगन पिता जितेन्द्र देवांगन उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गया है। घटना को देख आसपास के लोेग मौके पर इक्कठे हो गए और सडक में ही चिल्लाते हुए नारे बाजी करने लगे वही जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली वैसे ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच लोगो को शांत कराई और शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक युवक यश कुमार देवागंन दीवाली के लिए समान की खरीदारी व अन्य काम के सिलसिले में अपने मोटर सायकिल से घर से चारामा नगर बाजार जाने निकला था उसी समय ग्राम दरगहन के पास दोपहर के दो बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया ठोकर मारने से युवक सड़क में गिर गया अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक के सिर में व अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई । तुरंत ही एंबुलेस को काल कर बुलाया गया और चारामा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने युवक यश को मृत घोसित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *