The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक युवक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

जशपुर । जिले के एक युवक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक ने उसे छपवाया नहीं बल्कि डिजिटल ही बनाया है। यह कार्ड हू-ब-हू आधार कार्ड की कॉपी लगती है, देखकर आप यह नहीं कह पाएंगे कि यह शादी का कार्ड है। वायरल कार्ड के चर्चे हर जगह हो रहे हैं।जशपुर जिला के ग्राम अंकिरा निवासी लोहित सिंह की 9 फरवरी को शादी होने वाली है। लोहित सिंह अपने गांव मे इंटरनेट, और शादी कार्ड की छपाई और कम्प्यूटर से जुड़े अन्य कार्य करता है। जब खुद की शादी कार्ड की डिजाइन की बात आई तो उसने आधार कार्ड वाली डिजाइन चुनी।हू-ब-हू आधार कार्ड पर अपना व होनी वाली दुल्हन का नाम, पता, शादी व पार्टी की जानकारी लिखी। लोहित सिंह की शादी मोनालिसा के साथ 9 फरवरी को होने वाली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor