The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत खदानों का सही तरीके से संचालन पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने दिया बल

Spread the love
“वैभव चौधरी ​की रिपोर्ट”

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज रेत खदान संचालकों की बैठक लेकर राज्य शासन के निर्देशानुसार ज़िले के सभी खदानों का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि वर्तमान में ज़िले में बारिश के बाद 26 में से 14 खदाने संचालित हैं। इस पर कलेक्टर ने शेष 12 खदानों को भी शुरू करने के निर्देश दिए। इसमें उन्होंने खदान संचालकों को आश्वस्त किया कि यदि प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोई दिक्कत हो तो उसका निराकरण करने पूरा सहयोग दिया जाएगा। लेकिन खदान शुरू कराना है। साथ ही खदान शुरू करने से पहले पर्याप्त मात्रा में रॉयल्टी बुक जारी कराने और प्रत्येक वाहन में रॉयल्टी देना है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से आहूत इस बैठक में कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा कि आमजनों को सही दाम, समय पर सही रेत मिले और शासन को समय पर खनिज रॉयल्टी मिले यह मुख्य बात है। आज की बैठक रखने के पीछे मंशा है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन हो और एनजीटी के निर्देशानुसार वैध तरीके से सभी खदानों का संचालन किया जाए।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खदानों में वाहनों से खनिज की ओवरलोडिंग ना किया जाए। जब भी वाहन खदान क्षेत्र से बाहर जाए तो उसे तिरपाल से जरूर ढांके। इसके अलावा नियमानुसार खदान विवरणी और खनिज मूल्य विवरणी बोर्ड खदान क्षेत्र के पास अनिवार्य रूप से लगाया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन खदानों में ट्रैक्टर से रेत निकासी की जाती है वे पट्टाधारक ट्रैक्टर की रॉयल्टी जारी कर ट्रैक्टर में रॉयल्टी दें। इस दौरान खदान संचालकों ने भी शासन के निर्देशों के पालन में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor