The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिव्यांग बालिका का बनाया गया आधार कार्ड, शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ

Spread the love


कोंडागांव। आधार कार्ड बनाने कई दिनों से प्रयासरत बालिका के माता पिता को अब राहत मिल गई है. कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग बालिका गणेश्वरी मंडावी का आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बालिका का आधार कार्ड बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। लेकिन गणेश्वरी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने और मानसिक दिव्यांग होने के कारण आधार बनाने में समस्या आ रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर पहले दिव्यांग बालिका का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया फिर उनका आधार कार्ड हेतु पंजीयन कराया गया। इस प्रकार कई प्रयासों के बाद आधार कार्ड बन पाया।
बुधवार को बालिका के घर जाकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसगांव अश्वन कुमार पुसाम, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक ललिता लकड़ा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव रूपेंद्र नेताम, ईडीएम शांतनु शुक्ला, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव की उपस्थिति में गणेश्वरी के माता-पिता को आधार कार्ड दिया गया। आधार कार्ड बनने से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। गणेश्वरी के माता पिता ने आधार कार्ड बनने पर ख़ुशी जताते हुए शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आधार पंजीयन में आ रही दिक्कतों को दूर कर गणेश्वरी का आधार कार्ड बनाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor