The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरबा पुलिस द्वारा जुआड़ियों के विरुद्ध की कार्यवाही, पिछले 5 दिनों में 570 जुआड़ियों के विरुद्ध किये गए 119 प्रकरण दर्ज…

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा जुआड़ियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है। जिसमे पुलिस ने अवैध जुआ के विरुद्ध पिछले 5 दिनों में 570 जुआड़ियों के विरुद्ध किये गए 119 प्रकरण दर्ज कुल ज़ब्ती रक़म 292370 रूपये जप्त किये गए है। कोतवाली पुलिस द्वारा होटल में चल रहे जुआडियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 26800 रुपये जप्त किये गए है।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियो के मार्गदर्शन में दीपावली के अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा जुआड़ियों के विरुद्ध पिछले पांच दिवस में (दिनांक 01/11/2021 से 05/11/2021 तारीख तक) के बीच सभी थानों द्वारा अवैध जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये 570 जुआड़ियों के विरुद्ध कुल 119 प्रकरण दर्ज कर कुल 292370 रुपये जप्त किए गए। उपरोक्त कार्यवाही में समस्त थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor