पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ महिला नक्सली को गोली लगने से हुई गम्भीर
“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर। जिले के थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त टीम ग्राम मरकाचुवा की ओर गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे तभी रात्रि लगभग 8 बजे (थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा) ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला माओवादी की पहचान RKB डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। घायल महिला माओवादी फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान किया गया है। इस मुठभेड़ में 1 BSF जवान Vikas Singh को मामूली चोट आई है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। मुठभेड़ की घटना के बाद क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।