The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कई फ्लाइट रद्द

Spread the love

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते अब हवाई यात्रा पर इसका काफी ज्यादा प्रभाव पड़ने लगा है। हवाई यात्रियों के साथ ही विमानन कंपनियां भी यात्री कम मिलने की वजह से अपनी फ्लाइट रद कर दे रही है। हालांकि विमानन कंपनियों द्वारा फ्लाइट रद करने की जानकारी पहले ही यात्री को दे दी जाती है। बुधवार को रायपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बैंगलुरू जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस और विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट रद रही।
कंपनी ने फ्लाइट रद की जानकारी यात्रियों को भी दे दी थी। एयर इंडिया की कोई भी फ्लाइट रद नहीं हुई।गौरतलब है कि हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। नए साल के पहले हफ्ते ही हवाई यात्रियों की संख्या उसके पिछले हफ्ते की तुलना में 10 हजार कम हो गई है। इसे देखते हुए ही विमानन कंपनियों ने भी उड़ाने रद करने का फैसला किया है।
स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि विमानन कंपनियों द्वारा उड़ाने रद करने की सूचना पहले से दी जा रही है। यात्री अगर चाहे तो अपना रिफंड भी ले सकते है। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाने वाली 10 फ्लाइटों (आना-जाना मिलाकर 20) में से 19 रद रही। इसी प्रकार विस्तारा एयरलाइंस द्वारा संचालित एक फ्लाइट (आना-जाना मिलाकर दो) में से एक रद रही।
विमानन कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार से उड़ान रद होने पर हवाई यात्री चाहे तो अपना पैसा वापस ले सकता है। या फिर अपनी यात्रा आगे के लिए बढ़ा सकता है। ऐसा करना यात्री के ऊपर ही निर्भर है। कंपनी अपनी जो भी फ्लाइट रद करेगी,उसकी जानकारी पहले ही यात्रियों को दे देगी।कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते अब फ्लाइटें रद होने का सिलसिला जारी रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *