The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्‍तीसगढ़ में बारिश होने से इन दिनों ठंड बढ़ गई है,15 जनवरी से मौसम होगा सामान्य

Spread the love

रायपुर । मौसम में हुए बदलाव के चलते छत्‍तीसगढ़ में बारिश होने से इन दिनों ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 15 जनवरी से मौसम सामान्य होगा। हालांकि गुरुवार 13 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ओला गिरने और आकाशीय बिजली गिरने के भी संकेत है।बुधवार को भी राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट आई है,इससे ठंड में और बढ़ोतरी हो गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी गर्म हवा का आना लगातार जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार 13 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है। शनिवार 15 जनवरी से प्रदेश के मौसम में सुधार संभावित है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा में जमकर ओलावृष्टि हुई। इसी प्रकार बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने कुछ गांवों में ओलावृष्टि से फसल को भी काफी नुकसान हुआ। इनमें प्रमुख गावों में भैसमुंडा, कृष्णनगर, सागरपुर, जरहाडीह, रामनगर, बेनूर, पुटसुरा आदि। इसी प्रकार बीजापुर जिले में बेमौसम बारिश से आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor