The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा,15 किलो गांजा किया जप्त

Spread the love

महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में ओडिशा से गांजा खरीद कर बिलासपुर लेकर जा रहे 2 तस्करों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पलसापाली बेरियर के पास घेराबंदी की। इस दौरान ओडिशा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 09 एलक्यू 3561 को रास्ते में रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान आरोपियों में 1 जरसभाठा वार्ड 8 बिलासपुर निवासी पप्पू मुसलमान बताया। वहीं दूसरे आरोपी ने अपना नाम सागरपाली ओडिशा निवासी बैसाखू बुड़ेक बताया। कार की तलाशी के दौरान डिक्की में अलग-अलग पैकेटों से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का 15 किलो गांजा मिला। आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त कार, 1 मोबाइल और नकदी डेढ़ हजार रुपए को जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 बी के तहत कार्रवाई की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *