The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का किया जाएगा आयोजन

Spread the love

रायपुर। रायपुर के बी.टी.आई मैदान में 1 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसमें शामिल होने के लिए वरिष्ठजनों एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के लिए गत दिवस खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के बैनर तले वरिष्ठजनों एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने विभिन्न स्पर्धाओं जैसे मटका फोड़, कुर्सी दौड.जलेबी दौड, नीबू चम्मच दौड, रस्साकसी, गोला फेक में भाग लिया जिसमे वरिष्ठजनों ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में समाज कल्याण विभाग से शरद तिवारी अधीक्षक, लक्ष्मीमाला मेश्राम अधीक्षक, अमीत सिंह परिहार परीवीक्षा अधिकारी सहित सीनियर सिटिजन वेलफेयर फोरम की ओर से के.पी. सक्सेना अध्यक्ष,प्रकाश सुरावधीवरकर सचिव व अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *