The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

एयर एंबुलेंस बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को ले जाया जाएगा दिल्ली

Spread the love

पटना। आरजेपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से आज शाम 4.30 बजे दिल्ली ले जाया जाएगा। उनसे पहले लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली जाकर सारी व्यवस्था को देखेंगे. लालू यादव फिलहाल पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। वो आईसीयू में हैं। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत बेहतर है और स्थिर बनी हुई है।
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के जल्द ठीक होने को लेकर दुआओं का दौर जारी है. लोग अपने चहेते नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, उनसे मिलने कई नेता व कार्यकर्ता पटना के पारस अस्पताल पहुंच रहे हैं।
0

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *