Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आईफोन के डुप्लीकेट एसेसरीज बेचने वाले चार दुकानदारों के खिलाफ हुई कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर।बिलासपुर में आईफोन के नकली एसेसरीज बेचने वाले चार दुकानदारों को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दुकानों में पुलिस ने बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट एसेसरीज भी बरामद किए हैं। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय अफसरों को जानकारी मिली थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा में कई मोबाइल दुकानों में एप्पल कंपनी के एसेसरीज के डुप्लीकेट उत्पादों को असली बताकर बेचा जा रहा है। जानकारी होने पर कंपनी के मुंबई के जांच अधिकारी विशाल सिंह राजीव प्लाजा में स्थित जय माता दी मोबाइल शाप, व्हीके मोबाइल पाइंट, व्हीके मोबाइल शाप, आशा मोबाइल पहुंचे और एप्पल के उत्पादों की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि इन दुकानों में एप्पल कंपनी के नाम से नकली एडाप्टर, केबल, मोबाइल कवर सहित एसेसरीज बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की।
कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर तारबाहर टीआई देवेश सिंह राठौर ने अपनी टीम के साथ मोबाइल दुकानों में दबिश दी, तब जांच के दौरान जय माता दी मोबाइल शाप, व्हीके मोबाइल पाइंट, व्हीके मोबाइल शाप, आशा मोबाइल में एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद मिले। लिहाजा, पुलिस ने तोरवा निवासी दुकान संचालक पंकज कृपलानी (31 साल), चकरभाठा के कैलाश भगतानी (31 साल), तोरवा के दिनेश लोकवानी (38 साल) और विनोद भगतानी (35 साल) को पकड़ लिया। उनके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor